/// HEC Events


Back to Events

15.11.2017 - Celebration of 54th HEC Day

प्रेस विज्ञाप्ति

राँची, 15 नवम्बर 2017: एच.ई.सी. मे आज 54वां एच.ई.सी. दिवस बड़े ही धूमधाम एवं जोश के साथ मनाया गया। कंपनी की स्थापना 31 दिसम्बर, 1958 को की गयी थी एवं 15 नवम्बर 1963 को पंडित नेहरू के कर कमलों द्वारा इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया था। अपने एच.ई.सी. दिवस के शुभ अवसर पर आज सुबह 7.00 बजे एच.ई.सी. चेक पोस्ट, विधान सभा मैदान सेक्टर-2 से मैत्री उद्यान/एफ.एफ.पी. तक पैदल मार्च का अयोजन किया गया।

"इस अवसर पर श्री अविजीत घोश, सी0एम0डी0, एच.ई.सी. ने मैत्री स्तंभ पर एच.ई.सी. दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा की एच.ई.सी. ने राष्ट्र को स्वावलम्बी बनाने की दिषा में महत्वपूर्ण कार्य किया है और औद्योगिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। वर्तमान समय में कम्पटिशन के दौर में अपनी तकनीकी सुधार लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस ओर पहल की जा रही है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि सभी एच.ई.सी. कर्मी एक जुट होकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़े और कड़ी मेहनत कर निगम की सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार भी एच.ई.सी. के प्रति काफी सकरात्मक रवैया रखती है एवं सभी सम्बन्धित पक्षों के सहयोग-विश्वास के फलस्वरूप एच.ई.सी. किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना करने में सक्षम है। भू.पू. प्रधान मंत्री पंडित नेहरू के सपनों का मन्दिर एवं वर्तमान प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "मेक इन इंडिया" को कार्यमूर्त्त करने की दिषा में एच.ई.सी. सदैव तत्पर रहेगा।"

मार्च के प्रारम्भ में श्री अविजीत घोश ने मशाल प्रज्जवलित कर उसे मैत्री स्तम्भ की तरफ रवाना किया तत्पश्चात् हरी झंडी दिखाकर मार्च को भी रवाना किया। मार्च में स्कूली बच्चे समेत भारी संख्या में कार्यरत कर्मचारी, ठेका कर्मचारी, नर्सिंग स्टूडेंट्स, पूर्व कर्मचारी एवं रुस से आये रसियन एक्सपर्टस जिन्होने तहे दिल से मार्च मे भाग लिया। नेहरू पार्क पहुँचने पर नेहरू जी की कांस्य प्रतिमा पर सी0एम0डी0, श्री अविजीत घोश, मुख्य सर्तकता अधिकारी श्री दीपक कुमार, प्लांटों के प्रमुख, अन्य वरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण, गणमान्य लोग तथा ट्रेड यूनियन के नेतागणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं एच.ई.सी. व रुस मै़त्री बेलून छोड़ा। तत्पष्चात् जन समूह सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में महिला समिति द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तूत किया गया।

कार्यक्रम में, निगम की ओर से वरिश्ठतम अवकाष प्राप्त कर्मचारियों को अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेषक श्री अविजीत घोश द्वारा शाल प्रदान कर सम्मानित किया। 15 नवम्बर को कर्मचारियों के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें भी पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया। एवं योगा प्रषिक्षक डा.राम देव प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेषक श्री अविजीत घोश द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सी.आई.एस.एफ. द्वारा बैण्ड धुन बजाकर उपस्थित जन समूहों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एच.ई.सी. दिवस पर एच.ई.सी. कर्मियों में खुशी की लहर थी। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ दे रहे थे।

संध्या 4.55 बजे माननीय श्री बाबुल सुप्रियो, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री का एच.ई.सी. मुख्यालय में आगमन हुआ। सम्मान में सी.आई.एस.एफ. द्वारा मंत्री महोदय को गार्ड आफ आनर दिया गया। तत्पश्चात् उन्होने मुख्यालय प्रांगण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतीमा का अनावरण किया और वृक्षारोपण किया। उन्होने कहा कि नीति आयेाग, भारत सरकार का रुख काफी सकारात्मक रखा हुआ है। उन्होने कहा कि इतिहास अपने को दोहराता है एचईसी का स्वर्णिम समय फिर से वापस जरुर आएगा। मंच पर मंत्री महोदय के साथ एच.ई.सी. के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेषक, निदेषक (वित्त) एवं मुख्य सतर्कता पदाधिकारी ने एच.ई.सी. परिवार पत्रिका का लोकार्पण किया।

शालीमार बाजार के निकट किलकारी शिशु गार्डेन का भी उन्होने उदघाटन किया ।

जन सम्पर्क अधिकारी

Click here for photo collection of this event


Back to Events

Copyright 2015 Heavy Engineering Corporation Ltd. Maintained by BAINC