/// हमारे बारे में - उपलब्धियां


/// प्रमुख उपलब्धियां

  • इस्पात क्षेत्र के लिए 550 हजार टन से अधिक उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति की।
  • बोकारो और विजाग स्टील संयंत्र की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान।
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के विस्तार के लिए उपकरण की आपूर्ति।
  • भारत के लगभग सभी इस्पात संयंत्रों को आपूर्ति की।
  • 580 से अधिक एक्सकेवेटर (उत्खनक)आपूर्ति (4.6 / 5/10 क्यू.मी. क्षमता के)
  • 24 क्यू.मी. की 12 ड्रैगलाईन की आपूर्ति की।
  • हैवी ड्यूटी गाईरेटरी 1500 टीपीएच क्रशर की 10 से अधिक आपूर्ति की।
  • 300 से अधिक क्रेनों का निर्माण
  • 900 से अधिक मशीन टूल्स की आपूर्ति

500वीं एक्सकेवेटर डिस्पैच के लिए तैयार (2008)


/// साइक्लोट्रॉन मैगनेट पोल्स

एचईसी ने वीईसीसी (परमाणु ऊर्जा विभाग) के लिए वर्ष 2002 में मैगनेट पोल्स और सम्बंधित कम्पोनेंट्स का निर्माण और सप्लाई किया ।

  • असाधारण कम कार्बन वाला इस्पात। कार्बन की मात्रा में भिन्नता 0.07% के भीतर और अन्य तत्वों 0.10% के भीतर।
  • अल्ट्रा क्लीन स्टील, अलॉय और ट्रैम्प तत्वों तथा गैसीय अवयवों से मुक्त.
  • बहुत ही उच्च स्तर एकरूपता।
  • सबसे अच्छा चुंबकीय पारगम्यता सुनिश्चित करने के लिए ग्रेन साईज और सूक्ष्म संरचना का नियंत्रण।
  • गैर धातु समावेशन और अन्य अल्ट्रासोनिक दोषों से मुक्त।
  • जटिल ज्यामिति आकार की परिशुद्धता मशीनिंग।

पोल टिप असेम्बली

साइक्लोट्रॉन मैगनेट असेम्बली


/// हाई इम्पैक्ट स्टील - डीएमआरएल

  • नौसेना में उपयोग के लिए इस्पात के दो ग्रेड 249 A (ABA) और 249 AB2 विकसित
  • सामग्री के उत्कृष्ट यांत्रिक गुणों को हासिल किया जो अपने आंतरिक सुदृढ़ता और इस्पात संरचना की साफ-सफाई का प्रस्फुटन है।
  • 170 जूल्स / से.मी.2 इम्पैक्ट टेस्ट रिजल्ट प्राप्त किया।
  • स्थापित ग्रेड के स्टील का वाणिज्यिक उत्पादन प्रारम्भ किया।
  • भारतीय धातु विज्ञान में एक मील का पत्थर उपलब्धि।

/// परमाणु ऊर्जा में योगदान

  • एचईसी ने सफलतापूर्वक परमाणु ग्रेड की विशेष फोर्जिंग का निर्माण किया है।
  • रासायनिक संरचना और अशुद्धियों के कठोर नियंत्रण के साथ अल्ट्रा क्लीन लिक़्विड स्टील विकसित किया गया है।
  • एचईसी ने अब परमाणु ऊर्जा क्षेत्र हेतु फोर्जिंग बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं और नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
  • दुर्गापुर व्हील और एक्सल प्लांट के लिए सीएनसी वर्टिकल टर्निंग एण्ड बोरिंग मशीन।

    रफ फोर्जिंग से अंतिम चरण तक 1 लाख पहिये प्रति वर्ष उत्पादन को पाने के लिये 15 नं. मशीनें स्वचालित व्हील हैंडलिंग सिस्टम के साथ निर्मित की गयीं। इन पहियों को एक्सिल पर डाईरेक्ट माऊंटिंग के लिए इंडियन रेलवे को सप्लाई किया जा रहा है। ये मशीने FANUC 12 T आटो व्हील चेंजर से सज्जित थीं।

  • सीएनसी डीप होल बोरिंग मशीन

    इस मशीन को Sinumerik 810 M.GA3 के साथ मिलकर डिजाइन और विकसित किया गया था। बड़े आकार की गन बैरल के डीप होल ड्रिलिंग / ट्रेपैनिंग के लिए मशीन को फील्ड गन फैक्टरी कानपुर में 1994 में कमीशन किया गया था। इसके प्रदर्शन का उपयोगकर्ता द्वारा सराहना की गई थी।

  • कॉपर मोल्ड मशीनिंग के लिए सीएनसी प्लेनिंग मशीन

    कॉपर मोल्ड पर कॉनकेव / कॉनवेक्स प्रोफ़ाइल मशीनिंग के लिए डिजाईन, कॉन्टिन्यूअस कास्टिंग मशीन पर इस्तेमाल के लिए। वर्ष 1995 में राऊरकेला स्टील प्लाण्ट के लिए FANUC 0-MC सीएनसी सिस्टम के साथ विकसित किया गया था।

  • रोलिंग मिल्स के लिए हैवी ड्यूटी सीएनसी रोल टर्निंग लेथ

    अत्यधिक उच्च स्किन हार्डनेस के साथ रफ और पूर्ण मशीनिंग रोल्स के लिए 4 नं. मशीनें विकसित और उत्पादित की गईं। इन मशीनों को वर्ष 1997 में बोकरो स्टील प्लाण्ट के लिए FANUC 0-TD सीएनसी सिस्टम के प्र्योग से विकसित किया गया था।

  • ट्रामवेज के लिए व्हील लेथ।
  • हॉरिजान्टल बोरिंग मशीन के लिए हाईड्रोमीटर का डीसी फीड ड्राईव में परिवर्तन।
  • सीएलडब्लू के लिए को-को बोगी मशीनिंग हेतु ट्विन हॉरिजान्टल बोरिंग मशीन सिस्टम।
  • एचईसी ने नौसेना प्रयोग हेतु सफलतापूर्वक ग्रेड DMR-249A और 249B का उच्च शक्ति कम मिश्र धातु इस्पात विकसित किया गया है।
  • एचईसी ने इसरो के लिए विशेष सामग्री वाले बड़े आकार के रिंग्स के विकास कार्य हाथ में लिया गया है।.

वेबसाइट सामग्री © हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लि., रांची 2016. सर्वाधिकार सुरक्षित.
डिजाईन,होस्टेड एवं रखरखाव: भारतीय एसोसिएटेड इंक